Site icon नव अमर भारत

आज 3. बजे निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

Spread the love

मुुकेश वशिष्ठ – संपादक

बिसौली। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज 11 अगस्त को भाजपाई बाईक रैली के जरिए तिरंगा यात्रा निकालेंगे। बाईक रैली अपराह्न 3 बजे बिल्सी रोड स्थित बैनी महाराज मंदिर से रवाना होगी। तिरंगा यात्रा की सफलता हेतु भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों की एक बैठक लोनिवि अतिथि गृह में आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के अलावा सभी कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु जुट जाएं। बैठक में ठाकुर रामवीर सिंह, शिवकुमार पाराशरी, पंकज सिंह चौहान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उर्फ छोटू, विजय शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सभासद कृष्णा गुप्ता, अमरपाल प्रजापति, सुरेंद्र कश्यप आदि भाजपाई प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Exit mobile version