लखनऊ। आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग दीपावली पर पूरी हो जाएगी। सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने उक्त सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया है। सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को इसकी प्रति प्रेषित कर दी गई है। शासनादेश होने की खबर से आउटसोर्स कर्मियों की बांछें खिल गयी हैं।
खुशखबरी!! प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट

