Site icon नव अमर भारत

छः दशकों तक सेवाएं देने वाले दंत चिकित्सक डा. सत्यपाल गुप्ता नहीं रहे, सैंकड़ो नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Spread the love

छह दशक तक चिकित्सा सेवा को समर्पित रहा जीवन, वयोवृद्ध दंत चिकित्सक डॉ. सत्यपाल गुप्ता का निधन

86 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बिसौली। छह दशकों तक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं, समर्पण और अनुभव से हजारों लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरने वाले वयोवृद्ध दंत चिकित्सक डॉ. सत्यपाल गुप्ता का गुरुवार तड़के निधन हो गया। 86 वर्षीय डॉ. गुप्ता के निधन का समाचार मिलते ही उनके परिजनों, शुभचिंतकों, परिचितों और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से चिकित्सा क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित चिकित्सक को खो दिया।

डॉ. सत्यपाल गुप्ता का जीवन जनसेवा और चिकित्सकीय दायित्वों के प्रति निष्ठा का उदाहरण रहा। छह दशकों के लंबे सेवाकाल में उन्होंने असंख्य लोगों को दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका व्यक्तित्व, अनुभव और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों और भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. संजय वार्ष्णेय ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का वातावरण है।

सोत नदी स्थित शमशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनोज माहेश्वरी, डा. राजीव वार्ष्णेय, डा. मनोज गुप्ता, भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, योगेश भारद्वाज एडवोकेट, हरीश गुप्ता आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Exit mobile version