Featured

3 फरवरी से बिजली संविदा कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन, मध्यांचल में ठेका कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा से गुस्साए विद्युतकर्मी, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों से की अपील

Spread the love

बदायूं। मध्यांचल में आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आगामी 3 फरवरी से व्यापक विरोध प्रदर्शन की तैयारी चल रही हैं। इसी क्रम में संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी 03 फरवरी को विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय बदायूं पर मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
वहीं विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली खंड कार्यालय पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव तथा मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति के नेतृत्व में 03 फरवरी को ही विरोध सभा आयोजित होगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विद्युत वितरण खंड चतुर्थ खंड कार्यालय उझानी पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन तथा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विरोध सभा की जाएगी।
श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर समस्त संविदा कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों को दोपहर 3.30 बजे तक अपने संबंधित खंड कार्यालय पर पंहुचना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि
चार फरवरी को अधीक्षण अभियंता कार्यालय बदायूं पर सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन शाम 4 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा पांच फरवरी को शाम 4 बजे से प्रत्येक बिजलीघर पर एक घंटा विरोध प्रदर्शन सत्याग्रह किया जाएगा।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button