Featured

जाम के झाम से निजात दिलाने खुद उतरे कोतवाल हरेंद्र सिंह, हाईवे पर पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा तब जाकर जाम से मिली राहत

Spread the love

बिसौली। कोतवाल हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के हरसंभव प्रयास किए। इंस्पेक्टर ने प्रत्येक भीड़भाड़ वाले तिराहे व चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात कर जाम के झाम से लोगों को राहत दिलाई।
यहां बता दें कि रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शुक्रवार देर शाम तक नगर में भारी भीड़ रही। खरीदारी करने निकले नगरवासियों के अलावा देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं बाजार में नजर आए। इसी के चलते मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस की निष्क्रियता को देख कोतवाल हरेंद्र सिंह ने शाम को खुद मोर्चा संभाला तब जाकर कहीं लोगों को जाम से निजात मिल सकी।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button