Featured

एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते धरा लेखपाल ‌, अधिकारी कर्मचारियों में मचा हडकंप

Spread the love

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने राजस्व लेखपाल को जाल बिछाकर धर लिया। ग्रामीण का वारिसान दर्ज कराने को मांग रहा था दस हजार रुपए की रिश्वत

बदायूं। एंटी करप्शन टीम ने बदायूं सदर तहसील के राजस्व लेखपाल महेन्द्र सिंह को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम की कार्रवाई से अधिकारी कर्मचारियों में हडकंप मच गया।
एंटी करप्शन बरेली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने मंगलवार अपराह्न 12:50 पर सदर तहसील के ग्राउंड फ्लोर पर लेखपाल महेन्द्र सिंह पुत्र सवाल सिंह को दस हजार की रकम के साथ दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के मुताबिक उझानी थाना क्षेत्र के गांव गडोरा निवासी दुर्गेश पुत्र स्व. जयप्रकाश ने वारिसान दर्ज कराने हेतु उक्त लेखपाल द्वारा दस हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को लेकर टीम ने आरोपी लेखपाल को रकम के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

Back to top button