Happy Republic Day
Featured

इंद्रदेव का मिला सहारा….झंडा🇮🇳 ऊंचा रहे हमारा, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिसौली में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

इंद्रदेव का मिला सहारा….झंडा🇮🇳 ऊंचा रहे हमारा, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बिसौली में पत्रकारों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

बिसौली। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर तहसील क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने जोशो-खरोश के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली। शनिवार सुबह से ही इंद्रदेव की कृपा से मौसम साफ रहा।
लोनिवि अतिथि गृह से प्रारंभ होकर रैली एम.एफ हाइवे से अटल चौक पहुंची। यहां पत्रकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और वीर शहीदों को नमन किया। अटल चौक से बिल्सी रोड होते हुए रैली बुधबाजार, मुख्य चौराहे, पुलिस चौकी होती हुई गेस्ट हाउस पर आकर विसर्जित हुई। यहां पत्रकार साथियों ने राष्ट्रगान गाया। संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वशिष्ठ ने सभी का आभार जताया। रैली में नगर के अलावा क्षेत्र के वजीरगंज, उघैती, आसफपुर, ओरछी, फैजगंज बेहटा, दबतोरी, मुड़िया धुरेकी आदि स्थानों के पत्रकारों ने शिरकत की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हाजी एम सगीर, प्रमोद मिश्रा, सुधाकर शर्मा फौजी, चंद्रपाल शर्मा, सचिन जौहरी, ह्रदेश तिवारी, राजकुमार मौर्य, सुनील मिश्रा, राजकुमार शर्मा, अम्बरीष शर्मा, दानवीर सिंह, फरीद इदरीसी, विपिन यादव, विजय यादव, आईएम खान, विजय गौतम, सतेन्द्र मिश्रा, देवेश शंखधार, राजेश भारद्वाज एड., लल्ला भैया, पवन मिश्रा, बंटू तिवारी, दीपक ओरछी, बलभद्र सिंह, पुनीत ठाकुर, प्रदीप पाल, कुलदीप ठाकुर, आशीष तिवारी, राजेश राणा, कुंवर हर्षवर्धन, अभिषेक शर्मा, राहुल गुप्ता, नीलेश मिश्रा, विनय मिश्रा, सर्वेश शर्मा, चंद्रेश, प्रताप ठाकुर, ज्ञान सिंह, शिशुपाल सागर, मुनेन्द्र शर्मा, इसायत अली, संजीव मिश्रा, भूरा कुरैशी, प्रदीप वाल्मीकि, धीरेन्द्र कुमार, आकिल अंसारी सहित तीन दर्जन से अधिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button