Featured

अवैध संबंधों को लेकर हुई बदनामी तो क्रूरता से कर दिया अनीस का कत्ल,पहले प्लास से दांत निकाले फिर पेचकस से गोद डाला

Spread the love

अवैध संबंधों को लेकर बदनामी हुई तो घर बुलाकर क्रूरता से कर दी युवक अनीस की हत्या, पहले प्लास से दांत निकाले फिर पेचकस से गोद डाला, परिजन ले गए अस्पताल तो युवक ने तोड़ा दम

चंदौसी। नगर के मोहल्ला वारिसनगर में बीती रात एक युवक की अवैध संबंधों के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मोहल्ला वारिसनगर निवासी अनीस उर्फ समीर को शनिवार रात पड़ोस के ही दंपति ने घर बुलाया था। युवक जब लहुलुहान अवस्था में घर पहुंचा तो परिजन अवाक रह गए। पूछने पर युवक ने बताया कि पड़ोस के दंपति ने घर बुलाकर उसे प्लास व पेचकस से गोदा है। परिजन पहले युवक को कोतवाली ले गए जहां से उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। रविवार तड़के उपचार के दौरान अनीस ने दम तोड़ दिया। एसएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनीस उर्फ समीर के हत्यारोपी महिला से बीते तीन साल से अवैध संबंध थे। मोहल्ले में बदनामी हुई तो पति पत्नी उससे पीछा छुड़ाना चाहा। आरोप है कि युवक ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दंपति ने शुक्रवार रात उसे घर बुलाकर बेरहमी से मारा पीटा। किसी तरह युवक छूटकर भाग निकला और घर पहुंच गया। इलाज के दौरान अनीस ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button