Featured

आनंद क्लीनिक पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 80 चर्म रोगियों की हुई जांच, वर्षा ऋतु में साफ सफाई की लापरवाही से अधिक होती हैं स्किन रोगों की संभावनाएं- डॉ दीपेन्द्र गुप्ता

Spread the love

बिसौली। बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अस्सी रोगियों का परीक्षण हुआ। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ सीवी सिंह ने रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया। अधिकतर रोगी त्वचा रोग से ग्रस्त मिले। आयोजक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्षा ऋतु में साफ सफाई ठीक से न होने पर त्वचा रोग होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। डॉ गुंजन गुप्ता ने कहा कि बारिश के मौसम में स्वच्छ पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लगातार हैंडवाश करने के अलावा वर्षा में भीगने और गीले कपड़े पहनने से बचें। कैंप में चितरंजन गुप्ता उर्फ पिंटू, धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, राजू उर्फ कन्हैया गुप्ता, पुलकित वार्ष्णेय, जयपाल जगदीश आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button