राजनीति
Trending

आज अपराह्न 4 बजे भाजपाई निकालेंगे बाईक तिरंगा रैली, बैठक में बोले नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता – आजादी के महोत्सव को जोशो-खरोश से मनाने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे कार्यकर्ता

Spread the love

बिसौली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा नगर इकाई के बैनर तले सोमवार अपराह्न 4 बजे तिरंगा बाईक रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के मकसद से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आजादी महोत्सव को जोशो-खरोश से मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बाईक रैली निकालकर नगरवासियों का उत्साह बढ़ाएंगे। नगर महामंत्री राजकुमार मौर्य ने कहा कि बाईक तिरंगा रैली बिल्सी रोड स्थित बैनी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होने का आह्वान किया। बैठक में विजय शर्मा, वैभव शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button