Happy Republic Day
Featured

एक शताब्दी पुराने मस्जिद -कुंए का विवाद खत्म! प्रशासन ने ऐन केन प्रकारेण दोनों पक्षों में कराया समझौता

बिसौली। ऐन केन प्रकारेण प्रशासन ने खुद की फजीहत होने से बचाने की खातिर प्राचीन कुंआ और मस्जिद प्रकरण को समाप्त करने में सफलता हासिल कर ही ली। बिसौली नगर के मोहल्ला गदरपुरा स्थित उक्त विवादित स्थल पर लगभग एक शताब्दी पूर्व से विवाद चल रहा था। बीते दो वर्ष पूर्व भी गणेश मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर तना-तनी हुई लेकिन प्रशासन ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कर दिया। बीते दिन जब हिन्दू पक्ष की ओर से विवादित कुंए पर भगवा पेंट करवाया गया तो मुस्लिम पक्ष ने एतराज जताया। आनन फानन में पुलिस ने भगवा रंग पर सफेद रंग पुतवा दिया। इस पर जब हिन्दू पक्ष मुखर हुआ तो प्रशासन की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। शनिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम राशि कृष्णा, एसपी देहात पुलिस प्रशासन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी करा दिया।

इस खबर से सम्बंधित विस्तृत ब्यौरा रविवार दिनांक 24 अगस्त को –

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button