Featured

अल्ताफ हुसैन को धूल चटा दूसरी बार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनूप शर्मा एड., कोषाध्यक्ष पद पर ‘पहलवान’ नवलकिशोर ने‌ जोगिंदर यादव को दी पटखनी

Spread the love

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में तमाम उठापटक और गतिरोध के बाद अनूप शर्मा एडवोकेट ने निकटतम प्रतिद्वंदी अल्ताफ हुसैन एड. को दस मतों से धूल चटा दी। कोषाध्यक्ष पद पर ‘पहलवान’ नाम से मशहूर नवलकिशोर शर्मा ने जोगिंदर यादव को 33 वोटों से पटखनी दी। सहसचिव पद पर योगेश मौर्य ने नजदीकी मुकाबले में मात्र तीन वोट से जीत हासिल की। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ह्रदेश शर्मा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

अनूप शर्मा के दूसरी बार निर्वाचित होने पर उनके शुभचिंतकों व साथी अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र पाराशरी, राजेश भारद्वाज, रामवीर सिंह, शिवशंकर पाठक, कमल सक्सेना, विपिन पाठक, अफजाल खान, सुमित शर्मा, सुनील चौहान, रामकरन सिंह, ओमपाल सिंह एड. , अभीक्ष पाठक आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Show More

मुकेश वशिष्ठ

नव अमर भारत न्यूज में आपका स्वागत है🙏🏻 देश विदेश के समाचार - संपादक लेख पढ़ने के लिए पेश है आपका अपना न्यूज वेबसाइट धन्यवाद मुकेश वशिष्ठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button